{"_id":"64e640cae6c7cadd180715a6","slug":"action-will-be-taken-against-bank-employees-for-reluctance-to-give-loan-gonda-news-c-100-1-gon1002-3182-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: लोन देने में आनाकानी पर बैंककर्मियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: लोन देने में आनाकानी पर बैंककर्मियों पर होगी कार्रवाई
Wed, 23 Aug 2023 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 23 Aug 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कमिश्नरी सभागार में बुधवार को मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक की गई। व्यापारियों ने लोन देने में बैंक कर्मियों की मनमानी के साथ चोरी की घटनाओं का मुद्दा उठाया। इस दौरान मंडलायुक्त ने बैंक कर्मियों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मंडलायुक्त ने कहा कि आवेदकों की प्रपत्रों की जांच के बाद उन्हें लोन दिया जाए। अगर दोबारा शिकायत मिलती है तो संबंधित बैंक कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीआईजी ने कहा कि उद्यमियों की समस्या समाधान के लिए पुलिस पेट्रोलिंग करेगी। इसके साथ ही डीआईजी ने व्यापारियों ने सीसीटीवी लगवाने की अपील की है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी के अलावा संयुक्त आयुक्त उद्योग सविता भारती रंजन, उपायुक्त उद्योग गोंडा बाबूराम, उपयुक्त उद्योग बलरामपुर राजेश कुमार पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग बहराइच केशव राम, सहायक प्रबंधक श्रावस्ती मनीष वर्मा मौजूद रहे।