{"_id":"633c756950dc2c41620bc6ab","slug":"action-police-vehicle-durga-pooja-tractor-trolly-gonda-news-lko651476569","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी ढोते मिली टैक्टर ट्रॉली व लोडिंग वाहन तो होंगे सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी ढोते मिली टैक्टर ट्रॉली व लोडिंग वाहन तो होंगे सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। ट्रैक्टर ट्रॉली व लोडिंग वाहन पर सवारी ढोने पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए 17 थानों की पुलिस लोडिंग वाहनों के मालिकों को सवारियां ढोने से होने वाले हादसों की जानकारी देने के साथ सतर्कता की हिदायत दे रही है। कई थानों की पुलिस ने अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया है। चेतावनी दी है कि सवारी ढोते पाए गए तो वाहन को सीज कर दिया जाएगा।
उधर, बुधवार व गुरुवार को होनेे वाली दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस में प्रशासन ने कुछ राहत दी है। ट्रैक्टर ट्रॉली पर सिर्फ चार लोगों को जाने की अनुमति है। इससे अधिक पाए जाने पर कमेटी के पदाधिकारी कार्रवाई की जद में आएंगे। एसपी ने सभी थानों के प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को चेकिंग के सख्त निर्देश दिए हैं।
सीएम के निर्देश के बाद जिले की पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रालियों एवं लोडिंग वाहनों पर सवारियां ले जाने के खिलाफ अभियान चलाकर चेकिंग शुरू कराई है। थानों के प्रभारियों को बीट दरोगा व बीट सिपाही के माध्यम से उनकी बीट में आने वाले गांव के लोग, जिनके पास ट्रैक्टर ट्रॉली व लोडिंग वाहन हैं, उनसे मिलकर सवारियां ढोने से होने वाले हादसों की जानकारी देने व सतर्कता बरतने को कहा है। मंगलवार को मोतीगंज, धानेपुर, कोतवाली देहात समेत कई थानों की पुलिस ने गांवों में पहुंचकर लोगों को हादसों से बचाव के लिए जागरूक करते हुए सतर्क किया।
विज्ञापन
छुट्टियों में मंदा हो जाता धंधा, इसलिए ढोते सवारी
कृषि कार्य के इस्तेमाल में आने वाली ट्रैक्टर ट्रॉली का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी बालू, मौरंग, मिट्टी व ईंट की ढुलाई हो रही है। ढुलाई का काम छुट्टियों में पूरी तरह से बंद हो जाता है। बुधवार को दशहरा पर्व है। ऐसे में छुट्टी होने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली मालिकों को धंधा मंदा हो जाएगा। छुट्टी के दिन होने से ट्रैक्टर ट्रॉली चालक रामलीला का मेला दिखाने के गांव के लोगों को ट्रैक्टर ट्रॉली से ले जाएंगे। इसके लिए वह प्रति सवारी 20 से 10 रुपये भाड़ा वसूलते हैं। जिससे छुट्टी के दिन भी उनका धंधा चलता रहता है।
ट्रैक्टर ट्रॉली व लोडिंग वाहनों पर किसी भी दशा में सवारियां ढोने नहीं दी जाएंगी। इसके लिए पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। जनपद के सभी 17 थानों के प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। ऐसे वाहनों की चेकिंग कर उन्हें सीज करने के निर्देश दिए गए हैं। आकाश तोमर, पुलिस अधीक्षक