फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Action plan made, Tridev will be created at booth level

भाजपा की बैठक में बनी कार्ययोजना, बूथ स्तर पर होगी त्रिदेव की रचना

Tue, 09 Nov 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Action plan made, Tridev will be created at booth level
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकरियों की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी/ एमएलसी अवनीश कुमार सिंह व जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप शामिल हुए। संचालन महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

बैठक में जिले की आगामी कार्य योजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि भाजपा नेतृत्व द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में 25 नवंबर तक के कार्यों को लेकर पूरी कार्ययोजना तय कर ली गई है। प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी एवं बीएलए को मिलाकर बूथ त्रिदेव की संरचना बनानी है। अभियान के प्रभारी जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी रहेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि 11 से लेकर 16 नवंबर के बीच जनपद के समस्त 33 मंडलों की कार्यशाला का आयोजन होना है। कार्यशाला में पूरी मंडल कार्यकारिणी के साथ सभी मोर्चो की कार्यकारिणी, समस्त विभाग एवं प्रकोष्ठ के संयोजक सह संयोजक सहित मण्डल में निवास करने वाले समस्त पदाधिकारी को रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। पार्टी द्वारा इस कार्य के लिए उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्र को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी द्वारा पन्ना प्रमुखों के सत्यापन का कार्य जिला महामंत्री राकेश तिवारी को दिया गया है।
समस्त प्रचार प्रसार का समन्वयक महामंत्री जसवंत लाल सोनकर को बनाया गया है। सामाजिक टोली संपर्क का कार्य उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल को दिया गया है। नेतृत्व द्वारा अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित बाहुल्य बूथों के संकलन का कार्य महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह को दिया गया है।

साथ ही एमबीए, एमबीबीएस, एमटेक, बी टेक एवं अन्य उच्च शिक्षित अनुसूचित छात्रों की सूची के संकलन का कार्य प्रमोद आर्य चंचल को एवं उच्च शिक्षित महिलाओं की सूची बनाने का कार्य क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा वंदना गुप्ता को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed