फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Action on Kotwal in attack on priest

पुजारी पर हमले में कोतवाल लाइन हाजिर

Mon, 12 Oct 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Action on Kotwal in attack on priest
गोंडा। इटियाथोक के तिर्रेमनोरमा में स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी अतुल बाबा उर्फ सम्राट दास को गोली मारने की घटना पर पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई की है। एसपी शैलेष कुमार पांडे ने कोतवाल संदीप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी ने इटियाथोक में धानेपुर के कोतवाल संजय दूबे को तैनाती दी है। पुलिस ने रविवार की देर रात गोलीकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान समेत दो आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई थानों की पुलिस के साथ ही स्वॉट टीम को लगाया गया है। महंत और मंदिर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है, वहीं लखनऊ मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में पुजारी सम्राट दास का इलाज चल रहा है, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पुजारी की सुरक्षा में भी गनर के साथ ही पुलिस लगाई गई है। घटना से अभी भी लोगों में आक्रोश है। मंदिर की 120 बीघे भूमि पर कब्जेदारी को लेकर बीते तीन सालों से पूर्व प्रधान अमर सिंह व मंदिर प्रशासन के बीच विवाद चल रहा था। स्थिति यह थी कई बार मंदिर के पुजारी व महंत पर हमला हो चुका था और मंदिर के आसपास लोगों को डराने के लिए बम दागने की शिकायतें भी मिलीं थी। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस ने मंदिर के आसपास हो रही हरकतों को गंभीरता से नहीं लिया। बीते शनिवार की रात करीब दो बजे के आसपास मंदिर में घुसकर दबंगों ने पुजारी अतुल बाबा उर्फ सम्राट दास को गोली मार दी और इससे तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शैलेष पांडेय ने तिर्रेमनोरमा के महंत सीताराम दास की सुरक्षा में गनर के साथ ही मंदिर की सुरक्षा में पीएससी व पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस ने रविवार की देर रात पुजारी सम्राट दास पर जानलेवा हमले के आरोपी भयहरण सिंह व दरोगा को इटियाथोक के पंडितपुरवा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जबकि मुख्य आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान अमर सिंह व मुकेेश सिंह को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है, लेकिन अभी सुराग नहीं मिल सका है।
अयोध्या तक पहुंची पुजारी पर हमले की गूंज, संत खफा
तिर्रेमनोरमा के राम जानकी मंदिर में पुजारी को गोली मारे जाने की गूंज अयोध्या तक पहुंच गई है। मंदिर अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास घटना के दिन में ही पहुंच गए थे और घटना पर आक्रोश जताया। पुलिस अधीक्षक से बात की। इसके बाद अयोध्या के महंत राम विलास वेदांती भी पहुंचे और उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई के साथ ही उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इसके अलावा अयोध्या में भी यहां के घटना की खासी चर्चा है। बताया जा रहा है कि घटना में पुलिस ने फौरी कार्रवाई न की तो संतों के गुस्से की गूंज राजधानी तक पहुंचेगी। इससे पुलिस की मुश्किलें कम होने के बजाए और बढ़ सकती है।
मोहलत का 24 घंटा बीता, पुलिस अभी मुुख्य आरोपी से दूर
मंदिर के पुजारी पर हमले से खफा संतों ने 24 घंटे की मोहलत पुलिस को दी थी। अभी तक पुलिस ने दो लोगों गिरफ्तार किया है। और मुख्य आरोपी की तलाश में टीमें छापेमारी कर रही हैं। माना जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ में मिली जानकारी के सहारे मुख्य आरोपी की धरपकड़ की रणनीति पुलिस ने बनाई है। मुख्य आरोपी अमर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर मंदिर के महंत जोर दे रहे हैं और पुलिस से बराबर संपर्क कर रहे हैं।
प्रियदशर्नी फाउंडेशन ने सभी पक्षों की नार्को टेस्ट की उठाई मांग
मंदिर के पुजारी पर हमले के मामले में प्रियदर्शिनी फाउंडेशन ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन पुलिस अधीक्षक कार्यालय को सौंपा है। सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद गोलीकांड पर आश्चर्य जताया है और उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है।
फाउंडेशन के पदाधिकारी बृजेश मिश्र, कामाख्या सिंह, हरिनरायन सिंह, अरविंद सिंह समेत एक दर्जन से अधिक लोगों ने मांग किया है कि घटना से जुड़े सभी पक्षों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। मंदिर के महंत के आरोपों की गहराई से जांच कराए जाने और हर पहलु की पड़ताल की मांग किया है। फाउंडेशन की ओर से ज्ञापन दिए जाने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। पदाधिकारियों ने महंत पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलु की छानबीन कर रही है।
पुलिस पर गिरफ्तारी का दबाव, छूट रहा पसीना
पुजारी गोलीकांड में पुलिस पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनता जा रहा है। उच्चाधिकारियों के साथ ही सोशल मीडिया से भी पुलिस दबाव में दिख रही है। मामले की जांच में नए थानाध्यक्ष संजय दूबे ने तेजी तो दिखाई है लेकिन अभी तक आरोपितों तक पहुंच न हो पाने से कई तरह से तनाव बढ़ा हुआ है।
मुख्य आरोपी अमर सिंह के समर्थक भी पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस गिरफ्तारी कब तक करेगी, इस पर से पर्दा नहीं उठ पा रहा है। वहीं महंत सीताराम दास लगातार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अफसरों के संपर्क में हैं। उनका कहना है कि देरी होने से आरोपितों को मदद मिलेगी।
आरोपित के ठिकानों के साथ ही समर्थकों पर टिकी है नजर
पुजारी पर हमले के मुख्य आरोपी अमर सिंह के ठिकानों के साथ ही उनके समर्थकों और करीबियों पर पुलिस की निगाहें टिकी हुईं हैं। शहर में दो स्थानों पर अमर सिंह का ठिकाना बताया जा रहा है जहां पता किया जा रहा है। वहीं लखनऊ के कुछ ठिकानों पर उनके होने की आशंका जताई जा रही है।
रिश्तेदारों और समर्थकों की संख्या अधिक होने के कारण उनके छुपे होने का ठिकाना आसानी से पता नहीं चल पा रहा है। मंडल के तीन जिलों समेत लखनऊ में भी कहीं उनके छुपे होने का अंदेशा है। बताया जा रहा है कि अमर सिंह के सियासी रिश्ते भी लोगों से काफी गहरे हैं, ऐसे में उन तक पहुंचने के लिए पुलिस के सामने अड़चनें आ रही हैं।
आरोपियों के गिरफ्तारी की उठाई मांग
राम जानकी मंदिर तिर्रेमनोरमा के पुजारी सम्राट दास पर हुये हमले में शामिल आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग करते हुऐ विभिन्न संगठनों ज्ञापन सौंपा। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व ब्राह्मण चेतना परिषद समेत अन्य संगठनों ने आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
ब्राह्मण चेतना परिषद के अध्यक्ष रोहित तिवारी के नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया कि श्रीराम जानकी मंदिर के 120 बीघे जमीन पर कब्जा करने की नियत से भूमाफिया ने मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला किया। ब्राह्मण चेतना परिषद ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर भूमाफिया पर कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अजय पांडेय, विनय शुक्ल, नितेश, आदेश, गुलशन व विजय उपस्थित रहे।
वहीं अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीकांत मिश्र ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में रामजानकी मंदिर के पुजारी पर हुए हमले के आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की तथा राम जानकी मंदिर करूवापरा के मूर्ति चोरी प्रकरण का खुलासा किये जाने की मांग की। इस अवसर पर रमाकांत मिश्र, ज्ञान मिश्र, विकास गोविंदाचार्य, संजय द्विवेदी, राकेश शुक्ल, शुभम मिश्र आदि उपस्थित रहे।

तिर्रेमनोरमा के रामजानकी मंदिर के पुजारी सम्राट दास पर हुए हमले के दो आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जा चुकी है। मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मंदिर के महंत व मंदिर की सुरक्षा में पुलिस तैनात की गई है। महंत व पुजारी की सुरक्षा में गनर भी तैनात किए गए है।
- शैलेश कुमार पांडे, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed