{"_id":"655fa41a39c15bb1f20f53a4","slug":"action-on-halal-certified-products-stopped-till-further-orders-gonda-news-c-100-1-gon1004-8089-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अगले आदेश तक हलाल प्रमाणित उत्पादों पर कार्रवाई रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अगले आदेश तक हलाल प्रमाणित उत्पादों पर कार्रवाई रुकी
Fri, 24 Nov 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। हलाल प्रमाणित उत्पादों पर रोक की बात कहते हुए बीते चार दिनों से छापा व निरीक्षण अभियान खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से चलाया जा रहा था। अब यह कार्रवाई अगले आदेश तक रोक दी गई है। विभागीय अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन की आयुक्त अनीता सिंह के आदेश का हवाला दिया है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को आयुक्त अनीता सिंह ने सभी जिले के अधिकारियों के साथ एक आनलाइन बैठक की। कहा कि हलाल सर्टिफिकेशन की अनुमति केंद्र सरकार की ओर से दी गई थी। ऐसे में देश में बिकने वाले हलाल प्रमाणित उत्पादों की एक सूची बनाई जानी है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अजीत मिश्र ने बताया कि निरीक्षण किया जाएगा, लेकिन विस्तृत कार्ययोजना के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।