फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Action on 67 center in-charges for negligence in paddy purchase

धान खरीद में लापरवाही पर 67 केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई

Thu, 26 Nov 2020 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Action on 67 center in-charges for negligence in paddy purchase
गोंडा। आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने मंडल की धान खरीद समीक्षा बैठक में लक्ष्य के सापेक्ष दो प्रतिशत से कम धान खरीद पर चारों जिलों के 67 क्रय केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

साथ ही पीएफएमएस के माध्यम से किसानों को भुगतान की स्थिति की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे हर स्थिति पर सतर्क दृष्टि रखें ताकि किसानों को 72 घंटे के भीतर भुगतान हो जाय।
विज्ञापन

बैठक में आयुक्त ने खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीद की समीक्षा की। बताया गया कि मंडल में 41 क्रय केंद्र प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस व सात को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन का निलंबन एवं छह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। पूरे देवीपाटन मंडल में धान क्रय से संबंधित कुल 67 कार्रवाई की गईं हैं।
आयुक्त ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मिलर्स के साथ बैठक कर शीघ्रातिशीघ्र धान की कुटाई कराएं ताकि एफसीआई को समय से चावल की आपूर्ति की जा सके।
उन्होंने मौसम के दृष्टिगत धान की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश देते हुए कहा कि क्रय केंद्रों से मिलों को धान शीघ्रातिशीघ्र भेज दिया जाय। आयुक्त ने सामान्य एवं हाइब्रिड धान क्रय की समीक्षा के दौरान जनपद गोंडा में पीसीएफ व यूपीपीसीयू द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष क्रमश: मात्र 7.67 व 8.31 प्रतिशत धान क्रय करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में प्रभारी संभागीय खाद्य नियंत्रक ने बताया कि अब तक मंडल में धान खरीद के निर्धारित लक्ष्य दो लाख 33 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष कुल क्रमिक धान खरीद 56 हजार 714 मीट्रिक टन की खरीद हुई है जो लक्ष्य के सापेक्ष 24.34 प्रतिशत है।

मिलर्स को कुल 31 हजार 308 मीट्रिक टन धान भेजा गया है तथा कुल 10 हजार 787 किसानों को 10,594 लाख रुपये भुगतान किया जा चुका है। बैठक में प्रभारी संभागीय खाद्य नियंत्रक दिनेश शर्मा, एफसीआई के अधिकारी सहित क्रय एजेंसी पीसीयू और पीसीएफ के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में डीएम श्रावस्ती टीके शीबू, संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी तथा संबंधित जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed