फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   action gonda pay break cdo

Gonda News: सीडीओ ने वरिष्ठ सहायक का वेतन रोका

Sun, 05 Mar 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 05 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
action gonda pay break cdo
वजीरगंज (गोंडा)। मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली ने शनिवार को स्थानीय विकास खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीओ आईएसबी की सेवा पुस्तिका अपूर्ण मिलने पर सीडीओ ने वरिष्ठ सहायक का वेतन रोकने के बीडीओ को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को विकासखंड कार्यालय पहुंची सीडीओ ने आवास, लिपिक एवं तकनीकी सहायक कक्ष व एडीओ आईएसबी कक्ष निरीक्षण किया। विकास खंड परिसर की साफ सफाई देखी और कैंटीन का निरीक्षण किया। सीडीओ ने उपस्थिति पंजिका के साथ ही कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका का अवलोकन किया। एडीओ आईएसबी श्रीराम मिश्र की सेवा पुस्तिका अपूर्ण मिली। सीडीओ ने सेवा पुस्तिका पूर्ण होने तक वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार शुक्ल का वेतन रोकने के बीडीओ को निर्देश दिए। उन्होंने बीओ पीआरडी की नियुक्ति करने के लिए बीडीओ को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। कैंटीन के निरीक्षण में महिला संचालक को आय अधिक बढ़ाने के लिए स्वयं सहायता समूह की मदद लेने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


सवाल किया कि उधार सामान का पैसा मिल जाता है तो संचालिका ने बताया कि मिल जाता है। सीडीओ ने बताया कि इस विकास खंड का यह प्रथम निरीक्षण है। कुछ कर्मचारी परीक्षा ड्यूटी में लगे हैं। समय का अभाव होने के कारण विस्तृत निरीक्षण नहीं किया जा सका। इस दौरान खंड विकास अधिकारी विजयकांत मिश्र सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed