{"_id":"5f6ccbaf8ebc3e40c34b2ce3","slug":"accused-presses-marriage-on-rape-victim-gonda-news-lko541813746","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी ने बनाया शादी का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी ने बनाया शादी का दबाव
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। एक समुदाय की युवती से जबरन शादी का दबाव बनाने को लेकर दो समुदाय के लोगों में तनाव पैदा हो गया। दुष्कर्म पीड़ित युवती की ससुराल पहुंच कर आरोपी ने जबरन शादी करने का दबाव बनाया। युवती के ससुरालीजनों के विरोध करने पर युवक धमकी देते हुए फरार हो गया।
स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि एक समुदाय विशेष के लड़के द्वारा तीन माह पूर्व उसकी लड़की के साथ रात में दीवार फांदकर दुष्कर्म किया गया। जिसकी शिकायत कोतवाली में करने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया।
इस दौरान पीड़ित ने अपनी पीड़िता लड़की की शादी जरवल रोड के एक मंदिर में कर दी तथा लड़की विदा होकर अपनी ससुराल चली गई। इधर जब विपक्षी जमानत पर जेल से छूटकर आया तो वह पुन: लड़की के ससुराल जा पहुंचा और लड़की व उसके ससुराल वालों को धमकाते हुए कहा कि जिस लड़की की शादी करके लाये हो उससे वह निकाह करेगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो लड़की सहित पूरे परिवार को खत्म कर देगा।
विज्ञापन
इस बात की सूचना जब लड़की के ससुराल वालों ने उसके मां बाप को दी तो परिवारीजन विपक्षी के घर पहुंचकर जानकारी की तो विपक्षियों ने मारने के लिए दौड़ा लिया। मामला दो समुदायों के होने के कारण पुलिस ने तत्परता दिखाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया।