{"_id":"5daf3ec48ebc3e93c02b1e68","slug":"accused-of-self-inflicted-rape-dies-during-treatment-gonda-news-lko488394858","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को आग लगाने वाले दुष्कर्म के आरोपी की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को आग लगाने वाले दुष्कर्म के आरोपी की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
वजीरगंज। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक ने मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने के लिए पीड़ित किशोरी के घर के सामने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली थी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सोमवार की देर शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में युवक के पिता ने थाना वजीरगंज में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना वजीरगंज क्षेत्र के परसहवा गांव निवासी अमर पांडेय ने 23 अप्रैल को 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया था। अमर पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में थाना वजीरगंज में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद अमर फरार हो गया था। पुलसि ने अमर पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर उसे 27 मई को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
10 अक्तूूबर को जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद 15 अक्तूबर को वह पीड़ित किशोरी के घर के सामने पहुंचा और मुकदमे में सुलह करने का दवाब बनाने लगा। किशोरी के परिवार के लोग जब दबाव में नहीं आए तो अमर ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार की शाम उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि अमर के मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में अमर के पिता रामतेज पांडेय ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि दो आरोपियों रमेश कुमार व संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।