फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Accused of rape of teenager, case registered

किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Fri, 16 Oct 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Accused of rape of teenager, case registered
गोंडा। छोटे भाई को धमका एक युवक 13 वर्षीय किशोरी को गाड़ी से उठा ले गया। युवक ने किशोरी को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म से पहले भी आरोपी युवक किशोरी से आते-जाते समय रास्ते में छेड़छाड़ करता था। मामले में किशोरी की मां ने कोतवाली नगर में शुक्रवार को आरोपी युवक के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, धमकी, छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहले वाली 13 वर्षीया किशोरी की मां ने कोतवाली नगर में शुक्रवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसकी बेटी से पोर्टरगंज का रहने वाला लालनायक अक्सर छेड़छाड़ करता था। मां का आरोप है कि 20 सितंबर को लालनायक उसके छोटे बेटे को जान से मारने की धमकी देकर उसकी बेटी को गाड़ी से उठा ले गया और सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां के मुताबिक जब उसे इसकी जानकारी हुई तो कोतवाली नगर में तहरीर दी।
विज्ञापन

मगर कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। किशोरी की मां ने बताया कि 13 अक्तूबर को आरोपी ने उनके मोबाइल फोन पर कॉल कर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसे उन्होंने मोबाइल में रिकॉर्ड किया है। जिसका ऑडियो भी वायरल हो रहा है। कोतवाल नगर आलोक राव ने बताया कि आरोपी लालनायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed