{"_id":"6a3c150eeea2aa68a6055e4c","slug":"accused-driver-arrested-in-elderly-mans-death-case-car-recovered-gonda-news-c-100-1-slko1026-160994-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वृद्ध की मौत के मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार, कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वृद्ध की मौत के मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार, कार बरामद
Wed, 24 Jun 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
धानेपुर। साइकिल सवार वृद्ध की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में धानेपुर पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि बेंचूपुरवा रामपुर दुबावल निवासी रामसजीवन की तहरीर पर पहले ही रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच के दौरान वृद्ध की मौत होने पर मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा भी बढ़ाई गई। तहरीर के अनुसार, 20 जून की सुबह संतोषी लाल अपनी पत्नी महारानी और नाती कार्तिक के साथ रिश्तेदारी से साइकिल से घर लौट रहे थे।
भोर करीब पांच बजे धानेपुर बाजार के पास सालपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी थी। हादसे में संतोषी लाल, उनकी पत्नी महारानी और नाती कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संतोषी लाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया। लखनऊ पहुंचने से पहले ही बाराबंकी के पास उनकी मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान आरोपी चालक की पहचान मथुरा जिले के राया थाना क्षेत्र के गजू गांव निवासी मानवेंद्र कुमार के रूप में हुई। पुलिस टीम ने उसे मथुरा से गिरफ्तार कर लिया।