फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accountants and revenue inspectors will get Laptops

लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को मिलेंगे लैपटॉप

Thu, 06 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 06 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
accountants and revenue inspectors will get Laptops
मुख्य सचिव से संवाद करते लेखपाल - फोटो : अमर उजाला
राजस्व विभाग के लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को अब लैपटॉप देकर हाईटेक बनाया जाएगा। गुरुवार को जिले के दौरे पर आए मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने सदर तहसील में जिले के लेखपालों से सीधे संवाद के दौरान राजस्व कर्मियों को लैपटॉप देने का एलान किया। इसके अलावा उन्होंने लेखपालों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना व उनके निराकरण का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


सूबे के मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने सदर तहसील में राजस्व कर्मियों के साथ संवाद में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत लेखपालों को खतौनी, आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र आदि की जानकारी आवेदक को देने में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन


इन जरूरतों के लिए काश्तकार या आवेदक को तहसील के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसके लिए सरकार लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को लैपटॉप देने की योजना पर काम कर रही है। जल्द ही सभी लेखपालों को लैपटॉप देकर उन्हें हाईटेक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद उन्होंने  लेखपालों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी मांगी। तरबगंज तहसील के लेखपाल सत्यनरायन त्रिपाठी ने कहा कि गांवों में जनता की सुविधाओं के लिए खोले गए लोकवाणी केंद्र दलाली का अड्डा बन गए हैं। लेखपाल नंद कुमार सिंह व कानूनगो सोमनाथ तिवारी ने भी मुख्य सचिव को लेखपालों की समस्या से अवगत कराया। इस पर मुख्य सचिव ने लेखपालों को उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। 


मुख्य सचिव राहुल भटनागर सदर तहसील का निरीक्षण करने के लिए जैसे ही तहसील भवन पहुंचे, उसी समय एक दलित महिला न्याय की मांग को लेकर उनके सामने आ गई। बहराइच जिले की रहने वाली महिला ने बताया कि दो माह पहले पड़ोसी गांव के तीन लोगों ने उससे सामूहिक दुराचार किया था। इस संबंध में वह रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस पर मुख्य सचिव ने डीएम बहराइच को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed