{"_id":"6347002af00ed4480a3d6eb8","slug":"accident-rain-women-gonda-dead-gonda-news-lko6525676196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का असर, मिट्टी की दीवार गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का असर, मिट्टी की दीवार गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन
फोटो-38-गोंडा में खरगूपुर के भटपी गांव में गिरा कच्चा मकान। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरगूपुर/धानेपुर (गोंडा)। खरगूपुर के भटपी गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं धानेपुर के अवदान पुरवा में पक्का घर गिर गया। जिसके नीचे बैठे परिवार के तीन लोग घायल हो गए हैं। बारिश के बाद दुश्वारियां कम नहीं हो रहीं हैं। शहर के कई मोहल्लों में अभी भी जलभराव है। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन उज्मा राशिद ने स्थिति की जानकारी की। वहीं एसडीएम सदर वीके सिंह ने प्रभावितों को राहत सहायता वितरित की।
खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटपी निवासी दीपा देवी (20) घर से निकल रहीं थीं। 10 अक्तूबर की शाम को अचानक दीवार उनके ऊपर गिर गयी और वह उसमें दब गईं। लोगों ने मिट्टी की दीवार को हटाकर दीपा को बाहर निकाला। वह बेहोश हो गयी थीं। परिवारीजनों ने उसे पीएचसी रुपईडीह में भर्ती कराया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई।
दीपा का मायका बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में है। उसकी शादी 2021 में हुई थी। ग्राम प्रधान काली प्रसाद शुक्ला ने बताया कि मृतका दीपा का शव अभी गांव नहीं पहुंचा है। दीवार गिरने से मौत की सूचना लेखपाल को दी गई है। क्षेत्रीय लेखपाल मुक्तेश्वर नाथ गौतम ने बताया कि मिट्टी की दीवार गिरने से मौत होने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच के बाद रिपोर्ट विभग को भेज दी गयी है।
विज्ञापन
वहीं धानेपुर थाना क्षेत्र के अवदान पुरवा में भारी बारिश से एक पक्का मकान भरभरा ढह गया। जिसमें नीचे बैठै दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। गोमती चौहान उनकी पत्नी चटकीला चौहान व बहू गीता घायल हो गई हैं। गांव के लोगों ने मलबे में दबे दंपत्ति को बाहर निकाला और उपचार कराया है। इसके अलावा कई इलाकों में जलभराव होने से अभी समस्या बनी हुई है।