{"_id":"673e20ae8c607c83ce07f088","slug":"accident-in-fog-youth-dies-friend-serious-gonda-news-c-100-1-gon1003-127555-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कोहरे में हादसा, युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कोहरे में हादसा, युवक की मौत, साथी गंभीर
Wed, 20 Nov 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
भंभुआ/करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज क्षेत्र में सरयू स्टेशन के सामने गन्ने की तौल कराने जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली बुधवार सुबह कोहरे के चलते बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्टिंग पुलिस चौकी भंभुआ क्षेत्र के बढ़ईन पुरवा निवासी राज सिंह उर्फ यश (20) बुधवार सुबह नौ बजे कर्मचारी मोनू (21) के साथ बरगदी चौराहा स्थित अपनी दवा की दुकान खोलने के लिए बाइक से जा रहा था। घने कोहरे के चलते सरयू स्टेशन के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से बाइक टकरा गई। राज के सिर पर गहरी चोट आई। पुलिस टीम ने दोनों को सीएचसी करनैलगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने राज को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल मोनू को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
हादसे में बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली मौके पर छोड़कर भाग गया। राज दो भाइयों में छोटा था। बरगदी चौराहे पर उसका मेडिकल स्टोर था। राज की मौत से पिता विभय सिंह समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
भंभुआ चौकी प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि राज हेलमेट नहीं पहने थे। वह हेलमेट पहने होते तो शायद जान बच जाती। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।