{"_id":"62f9328c12976b0795529b63","slug":"accident-gonda-news-lko643914975","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद की तिरंगा रैली से लौट रहे व्यक्ति की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद की तिरंगा रैली से लौट रहे व्यक्ति की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज (गोंडा)। सांसद की तिरंगा यात्रा रैली से घर लौट रहे एक साइकिल सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डंपर वाहन और चालक को पकड़ लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुदई पुरवा निवासी राम गोपाल मिश्रा (55) रविवार को सांसद बृज भूषण शरण सिंह की तिरंगा रैली में शामिल होने साइकिल से करनैलगंज बस स्टॉप आए थे। रैली से वापस घर आते समय गोंडा-लखनऊ मार्ग पर एसबीआई बैंक के पास डंपर की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई।
घटना के बाद डंपर चालक वाहन को तेज गति से भगाने का प्रयास किया। राहगीरों ने पीछा करके डंपर चालक को पकड़ लिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस डंपर समेत चालक को कोतवाली ले आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामगोपाल की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा है। (संवाद)