{"_id":"627d4a9b7040504c357f9e14","slug":"accident-gonda-news-lko63029934","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकापुर(गोंडा)। मनकापुर-बभनान मार्ग पर अमवा अशरफाबाद जंगल के पास गुरुवार की रात बाइक सवार युवकों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक व क्लीनर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पंचायतनामा कराया है। युवकों के पास से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान कर ली गई है। पुलिस ने युवकों के परिवार वालों को सूचना भेजी है।
कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के मनकापुर-बभनान मार्ग पर अमवा अशरफाबाद जंगल के पास गुरुवार की रात बभनान की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को मसकनवां की ओर से जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला। दुर्घटना में मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक व क्लीनर ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकले। वहां से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो युवकों के पास से दो आधार कार्ड मिला।
जिससे उनकी पहचान विवेक सिंह (30) और शिवम् सिंह (28) गांव मरवटिया पोस्ट सुकरौली चौधरी थाना हरैया, बस्ती के रूप में हुई है। कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने बताया कि शवों को पंचायत नामा कराया जा रहा है। आधार कार्ड से हुई पहचान के बाद परिवार वालों को सूचना भेज दी गई है।