फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accident

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई पुलिस गाड़ी, महिला आरक्षी समेत पांच चोटिल

Fri, 21 Jan 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
accident
फोटो- 16- गोंडा के मसकनवां चौकी के पास दुर्घटनाग्रस्त पुलिस वाहन। संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। मसकनवा के पास परेड में शामिल होने जा रहे पुलिस कर्मियों का वाहन ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। दुर्घटना में महिला आरक्षी समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। एक अन्य सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका दामाद घायल हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे थाना खोड़ारे के पुलिसकर्मी सरकारी वाहन से परेड में शामिल होने पुलिस लाइंस गोंडा जा रहे थे। मसकनवा पुलिस चौकी क्षेत्र के गड़रही के पास घने कोहरे के कारण पुलिस गाड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकरा गई। गाड़ी में सवार प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह, चालक जनार्दन सिंह, महिला आरक्षी मोहिता अवस्थी, रितिका सिंह व कंचन वर्मा को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची डायल 112 व छपिया थाने की पुलिस ने सभी को प्राथमिक उपचार के लिए मनकापुर सीएचसी पहुंचाया। महिला कांस्टेबल कंचन वर्मा को सिर में ज्यादा चोट आने से रेफर कर दिया गया है। अन्य लोगों को मामूली चोट लगी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घने कोहरे के कारण दुर्घटना हुई है। महिला कांस्टेबल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

वहीं, उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के निवासी रामप्रकाश पुत्र ईश्वरदीन थाना छपिया अंतर्गत चुवाड़ गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करता है। वहीं पर उसकी सास रामपति भी मजदूरी करती थी। रामप्रकाश शुक्रवार को दोपहर बाद अपनी सास को बाइक पर बैठाकर नई बस्ती इमिलिया पुरविहन पुरवा महेवा गोपाल थाना मोतीगंज उसके घर ले जा रहा था। मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर बगुलही पुल के पास सामने से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार रामपति (54) पत्नी किशुन की मौके पर मौत हो गई और रामप्रकाश (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed