फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accident

बारिश से पक्का मकान ढ़हा, दो बच्चे दबने से हुए घायल

Thu, 22 Jul 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
accident
22द्दस्रड्डश्च12-गोंडा में इटियाथोक के बेलभरिया गांव में बारिश से ढहा दो मंजिला मकान। (संवाद) - फोटो : GONDA
बाबागंज (गोंडा)। जिले में रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश के दौरान दो मंजिला पक्का मकान ढह गया। हादसे में परिवार के दो मासूम बच्चे दब कर घायल घायल हो गए। दोनों को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की सुबह दो मंजिला पक्का मकान ढह गया। मकान के अंदर खेल रहे दो मासूम बच्चे इस हादसे में घायल हो गए। घर में गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। बेलभरिया गांव के रहने वाले मो. अफजाल के दो मंजिला पक्का मकान का आगे का हिस्सा भारी बारिश के बीच गुरुवार की सुबह ढह गया। परिवार के दो मासूम बच्चे मो महबूब (3), सबा परवीन (5) हादसे में घायल हो गए। बकरीद के दूसरे दिन गांव में चहल पहल थी।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे भारी बारिश के बीच मो अफजाल का दो मंजिला पक्का मकान का आगे का हिस्सा ढहते गांव के आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। यह हादसा हुआ उस दौरान घर की महिलाएं खाना बना रही थी, और बच्चे पास में खेल रहे थे। मो. अफजाल का दो मंजिला मकान क़रीब 15 साल पहले का बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते पीआरवी 0866 की टीम के धर्मेंद्र यादव, अशोक शुक्ला ने जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। लेखपाल जावेद खान क्षति का आकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुसलाधार बारिश में गिरा घर
कटरा बाजार (गोंडा)। तेज बारिश से कटरा बाजार थाना क्षेत्र के टेढ़ी नदी के किनारे जगतापुर के दो परिवारों के मकान का कुछ हिंसा बुधवार को भरभरा कर गिर गया। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के जगता पुर प्रधान प्रतिनिधि नंद कुमार ने बताया कि जगता पुर मजरे के बेलवा निवासिनी पार्वती का घर टेढ़ी नदी के किनारे होने से तेज बारिश में गिर गया। वहीं छोटकाई पुरवा धर्मराज के घर का कुछ भाग गिर गया। हल्का लेखपाल जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि जगता पुर के मजरा बेलवा पार्वती व छोटकाई पुरवा धर्मराज का घर आंशिक रूप से बुधवार को गिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed