फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accident,gonda,car,two injured

अनियंत्रित कार ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटा घायल

Tue, 11 Oct 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
accident,gonda,car,two injured
बालपुर (गोंडा)। कोतवाली देहात क्षेत्र के गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बालपुर जाट के पास लखनऊ की ओर से तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मां-बेटे को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप घायल हो गए। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके दूसरे साइड से आ रही पिकअप वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार डिवाइडर पार करके दूसरे साइड में पिकअप वाहन से टकरा गई। बताया जाता है कि कोतवाली देहात माधवपुर अहिरन पुरवा निवासी सहदेव यादव (30) अपनी माता (55) के साथ कस्तूरी गांव में रिश्तेदारी में गया था। लौटते समय बालपुर जाट के पास लखनऊ की ओर से आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मां-बेटे दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों से 108 से अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घंटों बाद मौके पर पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed