फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accident,fault,gonda,ht line

Gonda News: एचटी लाइन के खंभे से झुलस कर नीचे गिरा प्राइवेट लाइनमैन

Thu, 22 Dec 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
accident,fault,gonda,ht line
गोंडा के खरगूपुर सीएचसी में भर्ती शिवम पाठक। -संवाद - फोटो : GONDA
खरगूपुर(गोंडा)। झालीधाम के पास एचटी लाइन विद्युत पोल पर चढ़कर बृहस्पतिवार सुबह फाल्ट ठीक करते समय एक निजी लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। जिससे झुलसकर नीचे आ गिरा। उसे सीएचसी ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

पंडित पुरवा चौहट्टा गांव निवासी शिवम पाठक (18) पुत्र आनंद चक्रधर पाठक निजी लाइनमैन है। वह सुबह साढ़े नौ बजे विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत विशुनापुर फीडर के झालीधाम आश्रम के समीप एचटी लाईन के विद्युत पोल पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान वह करंट की चपेट में आने से झुलसकर खंभे से नीचे आ गिरा। उसकी दाएं हाथ की पांचों अंगुलियां व बायां पैर झुलस गया और गिरने से चोटें भी आईं। आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विद्युत उपकेंद्र खरगूपुर के अवर अभियंता बीके प्रजापति ने बताया कि खंभे पर चढ़कर बिजली से झुलसा युवक विद्युत विभाग का कर्मचारी नहीं है। विद्युत उपकेंद्र से साढ़े नौ बजे के करीब किसी ने शटडाउन नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed