फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   accident dead gonda no helmet

Gonda News: स्काॅर्पियो की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा घायल

Sat, 25 Mar 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 25 Mar 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
accident dead gonda no helmet
खरगूपुर (गोंडा)। तेरहवीं का सामान लेकर वापस घर जा रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को स्कार्पियो कार ने टक्कर मार दी। जिसमें चाचा की मौत हो गई, वहीं भतीजा घायल हो गया। घायल भतीजे को पुलिस ने स्थानीय सीएचसी भिजवाया है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

क्षेत्र के देवरिया कला निवासी तिलकराम मिश्रा (55) शुक्रवार को अपने भतीजे चेतराम मिश्रा (45) के साथ बाइक से तेरहवीं का सामान लेकर वापस घर जा रहे थे। वे भगवानदीन पुरवा चौराहा के पास पहुंचकर इटियाथोक रोड की तरफ मुड़े ही थे कि पृथ्वीनाथ की तरफ से तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने दोनों को टक्कर मारकर चली गई। जिसमें तिलकराम मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। उनका भतीजा चेतराम घायल हो गया। चेतराम ने बताया कि चाचा के साथ खरगूपुर से घर जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed