{"_id":"6331e6a838b546696e7a20f6","slug":"accelerate-development-works-brij-bhushan-gonda-news-lko650225783","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में लाएं तेजी : बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में लाएं तेजी : बृजभूषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के अध्यक्ष व सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। कई मामलों में ढिलाई पर सांसद ने नाराजगी जताई और तेजी लाने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि विकास कार्यक्रमों को और अधिक गति के साथ क्रियान्वित करें तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर पात्रों को लाभान्वित करने का काम करें।
बैठक में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना की समीक्षा की गई। सांसद ने कहा कि मनरेगा योजना से सरकार की गाइडलाइन को ध्यान में रखकर ग्राम पंचायतों के साथ ही क्षेत्र पंचायतों को भी अनुमन्य कार्य कराए जाएं।
कौशल विकास मिशन के तहत गांधी इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी में प्रशिक्षण में आवासीय सुविधा की जांच कराने के निर्देश दिए। सड़कों के अनुरक्षण को लेकर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि सभी निर्माण खंडों के अधिकारी बारिश के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करें। जिलाधिकारी ने कहा कि अनुरक्षण न करने वाली फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने के साथ ही ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि पेंशन योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच बीडीओ स्वयं करके जनप्रतिनिधियों को अवगत कराएं। पेयजल योजनाओं को समय से पूरा कराने और हैंडपंपों को ठीक कराने पर जोर दिया। बजाज चीनी मिल से किसानों का गन्ना भुगतान कराने पर जोर दिया। विद्युत परियोजनाओं, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी, आसरा आवासों का आवंटन कराने, शहर में नालों की सफाई कराने, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्देशों का अनुपालन हो। उन्होंने सांसद को आश्वस्त किया कि योजनाओं का संचालन तेजी के साथ नियमों के तहत कराया जा रहा है। इसमें तेजी लाने के लिए सतत समीक्षा की जाती है। बैठक में एमएलसी अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, कटरा बाजार विधायक बावन सिंह, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, करनैलगंज विधायक अजय सिंह, सीडीओ गौरव कुमार, परियोजना निदेशक चंद्रशेखर आदि अधिकारी मौजूद रहे।