{"_id":"620fe9ac8708b9043715c0f4","slug":"aap-crime-bail-gonda-news-lko618430711","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात जमानत पर रिहा किए गए आप प्रत्याशी समेत 12 समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात जमानत पर रिहा किए गए आप प्रत्याशी समेत 12 समर्थक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज (गोंडा)। पुलिस और एसएसटी टीम की चेकिंग के दौरान बुधवार को करनैलगंज में पुलिस ने आप प्रत्याशी विशाल सिंह के प्रचार वाहन को 8000 पंफ्लेट मिलने पर सीज कर दिया था। इससे नाराज आप कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। गुरुवार को पुलिस ने आप प्रत्याशी समेत 12 समर्थकों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई थी। आधी रात उप जिला मजिस्ट्रेट ने सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया।
करनैलगंज में चुनाव की सरगर्मियां बड़ी तेजी से जोर पकड़ती जा रही हैं। प्रत्याशियों की तरफ से किए जा रहे धरना प्रदर्शन और बवाल से करनैलगंज का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करा पाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। पिछले दिनों करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह व सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह के समर्थकों के बीच मारपीट व फायरिंग की घटना में पुलिस की लापरवाही सामने आई थी।
मामला अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ। इसके बाद गुरुवार की आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विशाल सिंह ने चेकिंग में वाहन पकड़े जाने से समर्थकों के साथ गोंडा-लखनऊ मार्ग के हुजूरपुर तिराहे के पास पांच घंटे तक बवाल काटा। मामले में पुलिस ने आप प्रत्याशी विशाल सिंह और उनके 12 समर्थकों को गिरफ्तार कर आचार संहिता उलघंन का केस दर्ज किया। बाद में उन्हें शांतिभंग में चालान कर दिया है। आधी रात उप जिला मजिस्ट्रेट हीरालाल ने सभी को आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उप जिला मजिस्ट्रेट ने आप प्रत्याशी विशाल सिंह समेत 12 समर्थकों को जमानत दे दी। इसलिए उन्हें रिहा कर दिया गया।