{"_id":"4ecea5a0e28e1f2741145879430f095f","slug":"a-young-woman-sold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा दे युवती को बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा दे युवती को बेचा
अमर उजाला ब्यूरो/ गोंडा
Updated Mon, 13 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को 30 हजार में बेच दिया। युवती गोरखपुर की रहने वाली है। युवती की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज करने को कहा तो युवती ने इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
युवती के परिवारीजनों को बुलाया गया है। पुलिस ने कहा कि परिवारीजनों के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले को महिला थाने के हवाले कर दिया है। तुलसीपुर थानाध्यक्ष राकेेश यादव ने बताया कि देवीपाटन शक्तिपीठ में सोमवार को पंडरी भिनगा जनपद श्रावस्ती के कुछ लोग एक युवती को शादी के लिए लाए थे। युवती ने 100 नंबर डायल कर पुलिस से सहायता मांगी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचने के बाद पीड़ित युवती ने थानाध्यक्ष को बताया कि वह गोरखपुर की रहने वाली है। उसका कहना था कि वह ललिया थाने के परसिया गांव के एक युवक के संपर्क में आई थी। युवक ने उसे झांसा देकर पंडरी भिनगा निवासी एक व्यक्ति के हाथ शादी के लिए 30 हजार रुपये में बेच दिया।
विज्ञापन
युवती किसी पर मुकदमा दर्ज कराने को तैयार नहीं है। वह खुद व आरोपियों को छोड़ देने की जिद कर रही है। युवती को अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला महिला थाने के हवाले कर दिया गया है। युवती के परिवारीजनों को सूचना भेज दी गई है। परिवारीजनों के आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।