फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A young man who had gone to see the fair was murdered after an altercation.

Gonda News: मेला देखने गए युवक की कहासुनी के बाद हत्या

Sat, 25 Nov 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 25 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
A young man who had gone to see the fair was murdered after an altercation.
तरबगंज (गोंडा)। मेला देखने पहुंचे एक युवक की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। आरोपियों ने चाकू से युवक पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बीच-बचाव कर रहा साथी जख्मी हो गया। परिजनों ने मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए तीन भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। वहीं सनसनीखेज वारदात से अमदही गांव में दहशत है।
विज्ञापन




अमदही गांव निवासी जगदेव विश्वकर्मा (25) शुक्रवार की रात पास के गांव चिवरहा में राम विवाह महोत्सव देखने गया था। मृतक के पिता शिवदयाल की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार रात करीब 11 बजे वहां मौजूद कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ। झगड़ा बढ़ने पर तीन युवक उसे घेरकर पीटने लगे। आरोप है कि चाकू से युवक पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे अमदही गांव निवासी मोहन के हाथ में भी चाकू लग गया।
विज्ञापन

शोरगुल होने पर हमलावर भाग निकले, जबकि युवक बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों युवकों को सीएचसी तरबगंज भेजा। हालत गंभीर होने पर जगदेव को मेडिकल काॅलेज गोंडा भेजा गया, जहां पहुंचने पर युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि युवक के शरीर पर कई धारदार हथियार से घाव के निशान हैं। वहीं घायल युवक मोहन को इलाज के बाद सीएचसी से छुट्टी दे दी गई। ताराडीह निवासी राजू, राजन व राकेश के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।



पांच संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस

वारदात की सूचना शनिवार सुबह क्षेत्र में फैली तो पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शक के आधार पर पांच संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर रही है। युवक का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने अभी तक किसी को भी हिरासत में लेने से इनकार किया है। पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





पुलिस का दावा : ज्यादा खून बहने से मौत की आशंका
बाबा थान स्थित मेले में युवक का विवाद होने के बाद उसकी पिटाई हुई और चाकू से वार करने का आरोप है। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार के मुताबिक विवाद के दौरान धक्का-मुक्की हुई और इस दौरान युवक कटीले तार पर गिर गया। पैर की जांघ पर गहरा घाव होने से रक्तश्राव अधिक हुआ। वहीं, घायल युवक ने चाकू से हमले की बात कही है।





पुलिस की तैनाती के बावजूद हो गई वारदात

तरबगंज थाना क्षेत्र के चिवरहा ग्राम सभा में चल रहे राम विवाह महोत्सव में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। मेला कमेटी के पदाधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि वारदात की रात भी दो पुलिसकर्मी मेले में तैनात थे। मेला स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस इसे नहीं रोक पाई।
पुलिस पर मनमानी का आरोप, शव रखकर प्रदर्शन

युवक की मौत के बाद परिजन पुलिस पर मनमानी का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों ने चौराहे पर शव रखकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि एफआईआर में पुलिस ने मनगढ़ंत कहानी लिख दी है, जबकि युवक की हत्या चाकू से गोदकर की गई है। आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर में कंटीले तारों से चोट लगने व रक्तस्राव से मौत का हवाला दिया है। परिजन के बजाय मृतक के रिश्तेदार से तहरीर लेकर मनमानी की है। हत्या के बाद मारपीट व हमला करने की धारा लगाई। विरोध पर धारा बदलकर गैरइरादतन हत्या में बदल दिया है। जबकि परिजन हत्या की धारा लगाने की मांग कर रहे हैं। मौके पर उमरीबेगमगंज व तरबगंज की पुलिस लोगों को समझाने में लगी हुई है।





फर्नीचर बनाने का काम करता था युवक

मृतक जगदेव विश्वकर्मा चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। युवक लोगों के घर जाकर फर्नीचर बनाने का काम करता था। युवक की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है। शनिवार को घटना के बाद युवक के घर के बाहर गांव के लोगों का जमावड़ा लगा रहा।




वर्जन

तलाश में जुटीं पुलिस की पांच टीमें



युवक की हत्या के मामले में पुलिस आरोपी तीन सगे भाइयों की तलाश कर रही है। सर्कल क्षेत्र की कुल पांच पुलिस टीमें लगाई गई हैं। 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- संजय तलवार, सीओ, तरबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed