फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A young man was shot dead while trying to catch a thief

Gonda News: चोर को पकड़ने पर युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 26 Apr 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 26 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A young man was shot dead while trying to catch a thief
उमरीबेगमगंज (गोंडा)। सिधौटी मार्ग पर डिक्सिर के धन्नीपुरवा पूरे तिलक में बृहस्पतिवार रात चोरी कर भाग रहे एक चाेर को गांव के ही शिवदीन (22) ने पकड़ लिया। इस पर अन्य चोरों ने तमंचे से गोली मारकर शिवदीन की हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात के खुलासे के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामजस पांडेय (85) ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 02:30 बजे उनके घर में चोरी करके चोर भाग रहे थे। गांव के शिवदीन ने एक चोर को पकड़कर शोर मचाना शुरू कर दिया। रामजस के मुताबिक वह मौके पर पहुंचे तो शिवदीन को चोर घसीटते हुए लिए जा रहा था। उन्होंने चोर को पकड़ने का प्रयास किया तो उसके साथियों ने लाठी से हमला कर दिया। इसी बीच एक चोर ने तमंचे से शिवदीन को गोली मार दी। इससे शिवदीन वहीं पर गिर पड़े। गांव के लोगों के पहुंचने तक चोर भाग गए। घायल शिवदीन को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वारदात की सूचना पर एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय और सीओ तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। एएसपी राधेश्याम राय ने बताया कि चोरी के बाद एक झोपड़ी में सामान बांटने के दौरान युवक ने एक चोर को पकड़ लिया था। तभी हत्या हुई। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है। मृतक के भाई देवीदीन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस सहित पांच टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
गमछे से ढंका था चेहरा
रामजस ने बताया कि चोरों ने चेहरे को गमछे से ढंक रखा था। इस कारण वह उनका चेहरा नहीं देख सके। बताया कि वह सभी हथियार से लैस थे। रामजस के मुताबिक चोर उनके घर से नकदी-गहने समेत लाखों का सामान चुरा ले गए।

पांच को है बहन की शादी
शिवदीन चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। पिता पाटनदीन की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। पांच मई को शिवदीन की बहन राजकुमारी की शादी तय है। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच शिवदीन की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। मां शकुंतला, बहन राजकुमारी व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed