{"_id":"68c31839b4b3f833380a0364","slug":"a-young-man-jumped-from-the-saryu-bridge-saved-his-life-by-falling-into-the-mud-gonda-news-c-100-1-slko1028-143737-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सरयू पुल से कूदा युवक, कीचड़ में गिरने से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सरयू पुल से कूदा युवक, कीचड़ में गिरने से बची जान
Fri, 12 Sep 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। अयोध्या के पुराने सरयू पुल से बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे एक युवक कूद गया। गनीमत रही कि वह पानी के बजाय कीचड़ में गिरा, इस वजह से जान बच गई। मगर वह काफी देर तक कीचड़ में फंसा रहा।
नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह व सरयू घाट चौकी प्रभारी सजीव सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर अयोध्या जल पुलिस से संपर्क साधा। मोटरबोट से युवक को कीचड़ से निकालकर नया घाट लाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रामगोपाल निवासी गिरगिट्टी गांव मुरावन पुरवा थाना मोतीपुर, बहराइच बताया। उसने कहा कि घरवालों की प्रताड़ना से परेशान होकर जान देने के लिए पुल से कूदा था। रामगोपाल को अयोध्या जल पुलिस के प्रभारी आरपी मौर्य के सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने रामगोपाल के परिजनों को बुलाया है। (संवाद)