{"_id":"5d45bcef8ebc3e6cca5d9960","slug":"a-young-man-hanged-his-life-gonda-news-lko4744856142","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
युवक ने फंदे से लटककर दी जान
वजीरगंज (गोंडा)। चंदहा गांव में मानसिक तनाव में आकर एक युवक ने शुक्रवार की रात अपने घर के एक कमरे में छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना वजीरगंज क्षेत्र के चंदहा गांव की रहने वाली ऊषा देवी ने बताया कि उसके पति राम बहादुर सिंह (40)पुत्र लाल सिंह शुक्रवार की शाम कहीं गया था। बिजली न होने के कारण वह घर के बाहर बैठी पति का इंतजार कर रही थी। रात तकरीबन नौ बजे उसका पति वापस घर लौटा। ऊषा के मुताबिक रामबहादुर उसका पति काफी तनाव में था, घर के अंदर पहुंचते ही उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। ऊषा ने बताया कि वह पति को आवाज लगाती रही। मगर उसने दरवाजा नहीं खोला। जिससे वह बाहर ही बैठ गई। इसी बीच उसके पति ने कमरे रखी नायलान की रस्सी से फंदे पर लटककर जान दे दी। रात तकरीबन दस बजे बिजली आने के बाद जब उसने खिड़की झांककर घर के अंदर देखा तो उसके पति का शव फंदे से लटकता मिला। ऊषा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।