{"_id":"5f4149798ebc3eaae12021ae","slug":"a-young-man-drowned-in-a-pond-due-to-sliding-his-foot-gonda-news-lko5363251145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फिसलने से तालाब में डूबा बड़ा भाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर फिसलने से तालाब में डूबा बड़ा भाई, मौत
विज्ञापन
परसपुर(गोंडा)। बेलमत्थर के मजरा ककरहा के रहने वाले दो भाई शनिवार की दोपहर बाद खेत में फसल का नुकसान कर रहे छुट्टा मवेशियों को भगाने गए थे। रास्ते में कछुआ संरक्षण के लिए बने तालाब पास बड़े भाई का पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिवार समेत गांव के लोग व पुलिस मौके पर पहुंची। तालाब में जाल डालकर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम बेलमत्थर के मजरा ककरहा निवासी देवीदत्त सिंह के पुत्र करन सिंह उर्फ चंदन सिंह (20) अपने छोटे भाई नंदन सिंह (14) के साथ शनिवार की दोपहर अमीर शुक्ल पुरवा के कोटेदार के यहां से तकरीबन तीन बजे राशन लेकर लौटा था। तभी दोनों भाइयों को पता चला कि उनके खेत में छुट्टा मवेशी घुस आए हैं और फसल का नुकसान कर रहे हैं।
इसके बाद दोनों भाई खेत की ओर भागे। वहां रास्ते में ककरहा कछुआ संरक्षण केंद्र पर बने तालाब के पास से जाते समय करन सिंह उर्फ चंदन सिंह का पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी तालाब में डूबने से मौत हो गई। करन के तालाब में डूबते ही नंदन घर की ओर भागा और लोगों को सूचना दी। सूचना परिवार के लोगों के साथ ही गांव के लोग व पुलिस मौके पर पहुंची। तालाब में जाल डालकर शव को बाहर निकाल लिया गया। करन की मौत से घर में कोहराम मचा है। सीओ करनैलगंज कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।