फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A young man committed suicide by hanging himself after a dispute with his wife

Gonda News: पत्नी से विवाद में युवक ने फंदे से लटक जान दी

Thu, 03 Apr 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 03 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself after a dispute with his wife
दुबहा बाजार (गोंडा)। कौड़िया के ग्राम पूरे बदल के मजरा तिवारी पुरवा निवासी राम कैलाश तिवारी के बेटे मोहित तिवारी (28) ने बुधवार देर रात घर के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। खुदकुशी का कारण पत्नी से विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई अश्विनी तिवारी ने बताया कि मोहित काफी दिनों से अवसाद में थे। परिवार में लोगों से कम बोलते थे। परेशानी का कारण पूछने पर कुछ भी बताते नहीं थे। देर रात परिवार के सभी लोग सो गए थे। माेहित व उनकी पत्नी रुचि जाग रही थीं। रात करीब 12 बजे रुचि की चीख सुनकर सभी जाग गए और उनके कमरे में पहुंचे तो मोहित का शव छत के हुक में गमछे से बंधे फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद था। अक्सर झगड़ा होता था। बृहस्पतिवार रात भी दोनों में झगड़ा हुआ था। इस पर मोहित ने जान दे दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed