फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A woman's scot will reach for help in a few minutes as soon as dialing 112

112 डायल करते ही चंद मिनटों में मदद को पहुंचेगी महिला स्काॅर्ट

Sun, 22 Dec 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
A woman's scot will reach for help in a few minutes as soon as dialing 112
पूरे जिले में महिला सुरक्षा को लेकर रवाना होती गोंडा की महिला पीआरवी टीम। - फोटो : GONDA
गोंडा। अब आधी आबादी की सुरक्षा के लिए महिला स्कॉर्ट 112 एक फोन पर चंद मनिटों में उनके पास होगी। महिलाओं को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाएगी। पुलिस अधीक्षक ने रविवार को पुलिस लाइन से चार महिला स्कॉर्ट पीआबी 112 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आरके नैयर ने बताया कि अब रात दस बजे से लेकर सुबह छह बजे तक जनपद में चार महिला स्कॉर्ट पीआबी महिला की सुरक्षा के लिए उपलब्ध होगी। यह पीआबी सड़क पर रन करेगी। एसपी ने बताया कि रात दस बजे से सुबह छह बजे के बीच सुनसान, निर्जन स्थान पर यदि कोई महिला खुद को असुरक्षित समझती हो तो वह तत्काल यूपी-112 डायल कर स्कॉर्ट सुरक्षा की मदद ले सकती है। कॉल के चंद मिनटों में महिला स्कोर्ट पीआरबी वहां पहुंचकर महिला को सुरक्षित उसके घर तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि प्रथम चरण में सदर, मनकापुर, करनैलगंज व तरबगंज सर्किल के थाना क्षेत्रों में महिला पीआरबी मददगार होगी। इसके बाद महिला अन्य थाना क्षेत्रो में पीआरबी का और विस्तार किया जाएगा। एसपी ने प्रशिक्षण पाने वाली महिला एवं पुरुष आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार, सीओ सदर कृपाशंकर कनौजिया, प्रतिसार निरीक्षक कुलबीर सिंह समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

112 पर कॉल करके मदद मांगे
-अपने लोकेशन, निकटतम पहचान चिह्न को बताएं
-पुलिस वाहन के पहुंचने तक किसी सुरक्षित स्थान पर रहे।
-मदद के लिए पुलिस वाहन आप तक पहुंचेगा।
-आपको आपके घर तक सकुशल एवं सुरक्षित स्कॉर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed