फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A woman left her five children and went with her Facebook friend

Gonda News: पांच बच्चों को छोड़ फेसबुक फ्रेंड संग गई महिला

Thu, 01 Aug 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 01 Aug 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
A woman left her five children and went with her Facebook friend
वजीरगंज (गोंडा)। फेसबुक पर हुआ प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि महिला पति व पांच बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के संग फरार हो गई। पति के गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने महिला व प्रेमी को पकड़ लिया है। बाद में महिला की इच्छा के मुताबिक उसे प्रेमी के साथ भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने बच्चों के साथ रहती थी। पति रोजी रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहता है। उसके पांच बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी 18 व सबसे छोटी बच्ची 7 वर्ष की है। महिला की मनकापुर कोतवाली अंतर्गत गड़रही निवासी छठ्ठीराम से दो वर्ष पहले दोस्ती हुई। दोनों ने फेसबुक पर ही मोबाइल नंबर का आदान प्रदान किया और बात करने लगे। दोनों के बीच हुआ प्यार इस कदर बढ़ा कि दोनों ने घर से भाग कर कोर्ट मैरिज ली। महिला के अचानक गायब होने पर पति ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने सर्विलांस से मिले नंबर व लोकेशन से प्रेमी-प्रेमिका को तलाश कर थाने लाई। मौके पर आए पति ने पत्नी पर घर के जेवरात लेकर भागने का आरोप लगाते हुए वापस करने की मांग की। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि महिला की इच्छा के अनुसार उसे प्रेमी संग भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed