फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A national discussion will be held on the subject of the rich tradition of Hindi in South India

Gonda News: दक्षिण भारत में हिंदी की समृद्ध परंपरा विषय पर होगा राष्ट्रीय विमर्श

Tue, 01 Sep 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 01 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
A national discussion will be held on the subject of the rich tradition of Hindi in South India
गोंडा। दक्षिण भारत में हिंदी की समृद्ध परंपरा, साहित्यिक योगदान व विभिन्न भारतीय भाषाओं के बीच सांस्कृतिक सेतु की भूमिका विषय पर बुधवार को एलबीएस पीजी कॉलेज में 18वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन होगा। इसमें दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों के विद्वान, साहित्यकार, अनुवादक और हिंदी प्रेमी सहभागिता करेंगे।
विज्ञापन

अधिवेशन में दक्षिण भारत के साहित्यकार एवं अनुवादक डॉ. आरसु को ‘भाषा सेतु सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। दक्षिण भारत के अन्य साहित्यकारों को ‘साहित्यश्री सम्मान’ से विभूषित किया जाएगा। डॉ. आरसु के व्यक्तित्व पर केंद्रित ‘पूर्वापर’ पत्रिका के विशेषांक सहित कई पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक सहित दक्षिण भारत के विभिन्न क्षेत्रों में हिंदी के अध्ययन-अध्यापन, साहित्य सृजन, अनुवाद और हिंदी भाषा के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा होगी। कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. जयशंकर तिवारी ने बताया कि हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं के बीच पारस्परिक संबंधों को और मजबूत करते हुए भाषाई व सांस्कृतिक संवाद को नई दिशा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed