फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A mentally disturbed woman has not been able to get treatment for two days.

Gonda News: मानसिक रूप से परेशान महिला को दो दिन से नहीं मिल पा रहा इलाज

Fri, 24 Oct 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 24 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
A mentally disturbed woman has not been able to get treatment for two days.
हंगामा करती पीड़ित महिला।
सीतापुर। तंबौर में मिली एक महिला को उसके परिजनों से मिलाने के बजाए तीन दिनों से जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे हैं। मानसिक रूप से परेशान महिला को तीन दिन बाद भी न तो वन स्टॉप सेंटर में रखा गया, न ही उसका इलाज हो पाया। वहीं बृहस्पतिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की एक टीम पीड़ित महिला को आइसोलेशन वार्ड के बाहर ही छोड़कर चली गई।
विज्ञापन

दरअसल, आसाम प्रांत के नौगांव जिला निवासी प्रतिभा पाल मंगलवार रात तंबौर के मयोडीडीह गांव में मिलीं। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण वह सही तरीके से कुछ बोल नहीं पा रही थीं। प्रधान ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस पर पुलिस महिला को लेकर थाने पर आ गई। पुलिस ने महिला को सीतापुर मुख्यालय रवाना कर दिया। थानाध्यक्ष तंबौर ब्रजेश राय ने बताया कि उन्होंने प्रोबेशन अधिकारी व महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्य लोगों को पूरी जानकारी दे दी थी। इसके बाद भी बुधवार को महिला का मेडिकल नहीं कराया गया। न ही महिला को वनस्टॉप सेंटर में रखा गया।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर टीम न होने का हवाला देते हुए महिला को वापस थाने पर भेज दिया। मानवीय दृष्टिकोण के तहत पुलिस ने रातभर महिला को थाने पर रखा। बृहस्पतिवार को महिला फिर जिला अस्पताल लाई गई। फिर मेडिकल न हो पाने की दशा में पीड़ित महिला को आइसोलेशन वार्ड के बाहर छोड़कर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम चली गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने महिला के परिजनों से बात की, लेकिन वहां से आने में परिजनों को समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में उन्होंने महिला के इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेजा था, जहां महिला की कोई देखभाल नहीं हो रही है। नियम के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग को पीड़िता को मनोरोग चिकित्सक के पास भेजना चाहिए। तंबौर थाने से आई महिला आरक्षी ने बताया कि वार्ड में इतनी गंदगी है कि वहां ड्यूटी कर पाना बहुत मुश्किल हो गया। उन्हें खुले आसमान के नीचे ड्यूटी करनी पड़ी। महिला बार-बार उठकर बाहर भागती रही। वहीं प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल ने बताया कि उन्होंने सीएमओ से बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed