फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A group of pilgrims reached Guru Narharidas Ashram

Gonda News: गुरु नरहरिदास आश्रम पहुंचा परिक्रमार्थियों का जत्था

Thu, 20 Nov 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 20 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
A group of pilgrims reached Guru Narharidas Ashram
पसका के नरहरिदास आश्रम पर भोजन ग्रहण करते परिक्रमार्थी। - संवाद 
पसका। जानकी कुंड भगवत आराधना आश्रम के गोविंद दास महाराज के नेतृत्व में लगभग 500 श्रद्धालुओं का जत्था बृहस्पतिवार को श्री गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज के गुरु नरहरिदास आश्रम पहुंचा। श्री चित्रकूट 84 कोसी परिक्रमा समिति सतना (चित्रकूट धाम) के तत्वावधान में इस परिक्रमा में कई राज्यों के श्रद्धालु शामिल हुए हैं।
विज्ञापन


आश्रम पहुंचने पर श्रीधर, साधु शरण पाठक, मनोज त्रिपाठी, मनोज तिवारी, नवल किशोर, घनश्याम शुक्ल सहित क्षेत्रवासियों ने परिक्रमार्थी साधु-संतों का पुष्प-मालाओं से स्वागत किया। आश्रम के महंत तुलसीदास जी महाराज ने जत्थे के लिए भोजन व रात्रि विश्राम की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन


गोविंद दास महाराज के शिष्य पुष्पेंद्र दास महाराज ने बताया कि सुबह जत्था जम्बूद्वीप से निकलकर गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर पहुंचा, जहां मंदिर में दर्शन किए गए। इसके बाद डॉ. स्वामी भागवदाचार्य, सांवल प्रसाद चौधरी, संतप्रसाद, अशोक, कुलदीप, राजन, विशाल, संजय आदि के सहयोग से जलपान व विश्राम कराया गया। आगे श्रद्धालुओं ने सूकरखेत के वाराह भगवान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। जत्था शुक्रवार सुबह वाराही देवी के लिए प्रस्थान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिक्रमा प्रमुख के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा को परिक्रमा का शुभारंभ अवध धाम से हुआ था। आठ दिन तक विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हुए अयोध्या में परिक्रमा संपन्न होगी।

पहली बार आए श्रद्धालुओं को अपार आनंद

झारखंड के गढ़वा जनपद से आईं 20 वर्षीय सुमित्रा कुमारी ने कहा कि यह उनकी पहली परिक्रमा है। पहली बार अयोध्या आईं सुमित्रा ने कहा कि श्रीराम मंदिर में दर्शन कर अपार शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि जिन पर प्रभु की कृपा होती है, वही परिक्रमा में शामिल होते हैं। पश्चिम बंगाल के हुगली जनपद से आईं 73 वर्षीय मनिका राय ने बताया कि पहली बार परिक्रमा करते हुए अपार आनंद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक जीवन रहे, प्रभु की भक्ति बनी रहनी चाहिए। हरियाणा से आईं कृष्णा रावत ने कहा कि परिक्रमा पहली बार करने पर प्रकृति को निकट से जानने का अवसर मिलता है। उबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने और जमीन पर सोने का आनंद भी अलग ही है। यह सब प्रभु की कृपा का फल है।





चिकित्सा शिविर आयोजित

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में नरहरिदास आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस अवसर पर आदर्श तिवारी आजाद, परसपुर सीएचसी से डॉ. अरुण कुमार वर्मा, डॉ. उमेश वर्मा, विजय कुमार, पवन कुमार, शिवम मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed