{"_id":"130-87624","slug":"Gonda-87624-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के सामने से दुधमुंहे को उठा ले गया भेड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के सामने से दुधमुंहे को उठा ले गया भेड़िया
Gonda
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमरीबेगमगंज (गोंडा)। भेड़िया शनिवार रात घर के बाहर एक मड़हे में सो रही मां के सामने से ही उसके छह माह के बेटे को उठा ले गया। भेड़िए के हमले में मां भी जख्मी हो गई। रविवर सुबह एक खेत में बच्चे का शव मिला। पुलिस व वन विभाग की टीम भेड़िए की कांबिंग में जुट गई है। उधर, भेड़िए के हमले से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
बेगमगंज बाजार से कुछ दूर स्थित मंगलपुरवा गांव की शरीफुल की बेटी गुडाना शनिवार रात अपने छह माह के बेटे के साथ घर के बाहर एक मड़हे में सो रही थी। गुडाना के मुताबिक देर रात उसे कुछ आवाज सुनाई दी। उसने बिल्ली समझकर उसे भगाने का प्रयास किया और सो गई। कुछ देर बाद एक भेड़िया आया और गुडाना के बेटे शाहेआलम को उठा ले गया। इस बीच गुडाना ने बेटे को बचाने का प्रयास किया तो भेड़िए ने उस पर भी हमला कर दिया। शोर मचाने पर गांव वाले मौके पर पहुंचे। सभी ने काफी देर तक मासूम की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव से कुछ दूर धान के खेत में बच्चे का शव मिला। मामले की सूचना ग्रामीणों ने उमरीबेगमगंज पुलिस को दी। उधर, वन विभाग तरबगंज के रेंजर रामवृक्ष यादव भी टीम व पुलिस के साथ भेड़िए की तलाश में जुट गए हैं। देरशाम तक भेड़िए की कोई लोकेशन नहीं मिल सकी थी।