{"_id":"130-87473","slug":"Gonda-87473-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल समेत ट्रक लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावल समेत ट्रक लूट ले गए बदमाश
Gonda
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। क्लीनर को धमकाकर चार बदमाश चावल लदा एक ट्रक लेकर भाग निकले। चावल बस्ती से गुजरात ले जाया जा रहा था। ट्रक चालक ने अज्ञात के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
झांसी जनपद के देवरी तरकोई गांव निवासी ट्रक चालक दयाराम के अनुसार बुधवार सुबह उसने ट्रक लोलपुर पुल के समीप खड़ा किया और नीचे किसी काम से उतरा। ट्रक पर क्लीनर मानवेंद्र बैठा था। आरोप है कि इस बीच चार लोग आए और क्लीनर को धमकाकर नीचे उतार दिया। चारों चावल लदा ट्रक लेकर भाग निकले। मामले में चालक ने थाना नवाबगंज में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, थानाध्यक्ष रामनगीना सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष के अनुसार ट्रक पर बस्ती से चावल लोड किया गया था, जिसे गुजरात पहुंचाया जाना था। मामले की छानबीन की जा रही है।