{"_id":"130-87330","slug":"Gonda-87330-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से सम्मान पाकर बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से सम्मान पाकर बढ़ाया मान
Gonda
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक अर्जित करने वाले जिले के दो खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार को आयोजित खिलाड़ी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ी नागेंद्र कुमार गिरि को 50 हजार एवं जैनेंद्र प्रताप सिंह 20 हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। नागेंद्र कुमार गिरि को यह पुरस्कार मणिपुर में संपन्न हुई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक अर्जित करने पर दिया गया है। पुणे महाराष्ट्र में संपन्न हुई राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर जैनेंद्र प्रताप सिंह को पुरस्कृत किया गया है। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर, ताइक्वांडो संघ बलरामपुर के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह, चेयरमैन परमजीत सिंह, सचिव जियाउल हशमत, सर्वेश सिंह, अमित श्रीवास्तव, कपिल मदान, आलोक आदि ने हर्ष जताया है।