फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   गेस्ट हाउस में हाथियों का उत्पात

गेस्ट हाउस में हाथियों का उत्पात

Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
Gonda
Gonda Updated Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। हाथियों ने एक बार फिर मंगलवार देर रात वन विभाग के पिपरा हाउस में हमला बोल दिया। हाथियों ने परिसर में बना एक मकान, दरवाजे और खिड़कियां तोड़ी डालीं। चौकीदार को भी दौड़ा लिया। इससे उसे काफी चोटें आईं हैं। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने हाथियों को गेस्ट हाउस से भगाया। हालांकि, हाथी अब भी गेस्ट हाउस के आसपास ही हैं। उधर, सोहेलवा वन क्षेत्र के करीब 100 गांवों के लोगों में हाथियों की दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

बनकटवा रेंज में वन विभाग के गेस्ट हाउस पिपरा के चौकीदार मालिक राम यादव ने बताया कि मंगलवार देर रात दो हाथियों ने गेस्ट हाउस पर हमला बोल दिया। हाथियों ने परिसर में बना एक मकान, दरवाजे और खिड़कियां तोड़ी डालीं। मालिक राम के अनुसार हाथियों ने उसे भी दौड़ा लिया। इससे मालिक राम जख्मी हो गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और हाथियों को भगाया। हालांकि, हाथी अब भी गेस्ट हाउस के आसपास ही हैं।
विज्ञापन

उधर, वन रक्षक जमील अहमद ने मालिक राम को एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। हाथियों के हमले से लोगों में दहशत व्याप्त है। सात माह में बरहवा व बनकटवा रेंज में 10 से अधिक बार हाथियों ने हमला बोला है। 29 जुलाई को भी हाथियों ने पिपरा गेस्ट हाउस पर हमला बोलकर काफी तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed