फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   चार चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस

चार चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस

Tue, 03 Jun 2014 05:31 AM IST
Gonda
Gonda Updated Tue, 03 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिला अस्पताल स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के हाल में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा सोमवार को हुई। इस दौरान चार स्वास्थ्य केंद्रों के एमओआईसी बैठक से नदारद रहे। जिनको सीएमओ डॉ. जेपी गुप्त ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित जेएसवाई, जेएसएके, नसबंदी, टीकाकरण, पीसीपीएनडीटी सहित सभी 12 राष्ट्रीय कार्यक्रमों की सोमवार को एएनएम टीसी सेंटर के हाल में एनआरएचएम व स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से समीक्षा की। जिसमें सीएचसी, पीएचसी से आए प्रभारी चिकित्साधिकारियों (एमओआईसी) से उनके-उनके स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव के साथ ही तमाम जरूरी दवाओं की जानकारी ली गई। बैठक में सभी को निर्देशित किया गया कि किसी के भी यहां जेएसवाई (जननी सुरक्षा योजना) के चेक और आशाओं का भुगतान लंबित नहीं होना चाहिए। अगर ऐसी स्थिति किसी स्वास्थ्य केंद्र में पाई जाती है तो इसके लिए एमओआईसी को जवाबदेह मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में चार स्वास्थ्य केंद्रों मसकनवा, मनकापुर, काजीदेवर और पंडरीकृपाल के चिकित्साधिकारी अनुपस्थित रहे। जिसके बाबत सीएमओ डॉ. जेपी गुप्त ने सभी को नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब मांगा है। सीएमओ ने सभी एमओआईसी को ताकीद कराया कि बीते महीने केंद्र सरकार से आई टीम फिर से जिले में किसी भी वक्त आ सकती है, इसलिए स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए भी सभी को हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed