{"_id":"130-79675","slug":"Gonda-79675-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस
Gonda
Updated Tue, 03 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिला अस्पताल स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के हाल में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा सोमवार को हुई। इस दौरान चार स्वास्थ्य केंद्रों के एमओआईसी बैठक से नदारद रहे। जिनको सीएमओ डॉ. जेपी गुप्त ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित जेएसवाई, जेएसएके, नसबंदी, टीकाकरण, पीसीपीएनडीटी सहित सभी 12 राष्ट्रीय कार्यक्रमों की सोमवार को एएनएम टीसी सेंटर के हाल में एनआरएचएम व स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से समीक्षा की। जिसमें सीएचसी, पीएचसी से आए प्रभारी चिकित्साधिकारियों (एमओआईसी) से उनके-उनके स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव के साथ ही तमाम जरूरी दवाओं की जानकारी ली गई। बैठक में सभी को निर्देशित किया गया कि किसी के भी यहां जेएसवाई (जननी सुरक्षा योजना) के चेक और आशाओं का भुगतान लंबित नहीं होना चाहिए। अगर ऐसी स्थिति किसी स्वास्थ्य केंद्र में पाई जाती है तो इसके लिए एमओआईसी को जवाबदेह मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में चार स्वास्थ्य केंद्रों मसकनवा, मनकापुर, काजीदेवर और पंडरीकृपाल के चिकित्साधिकारी अनुपस्थित रहे। जिसके बाबत सीएमओ डॉ. जेपी गुप्त ने सभी को नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब मांगा है। सीएमओ ने सभी एमओआईसी को ताकीद कराया कि बीते महीने केंद्र सरकार से आई टीम फिर से जिले में किसी भी वक्त आ सकती है, इसलिए स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए भी सभी को हिदायत दी गई।