{"_id":"130-79565","slug":"Gonda-79565-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आदेश पर पूर्व नगर कोतवाल निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आदेश पर पूर्व नगर कोतवाल निलंबित
Gonda
Updated Tue, 03 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आदेश पर शनिवार देर रात पूर्व नगर कोतवाल दिवाकर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई डिंपल हत्याकांड का खुलासा न होने पर की गई है।
बता दें कि 15 अप्रैल को नगर कोतवाली के सामने किराना व्यापारी ज्ञानेंद्र गुप्ता उर्फ डिंपल की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या करके पांच लाख रुपये लूटे थे। मामले का खुलासा करने को लेकर व्यापारियों ने कई बार प्रदर्शन तक किया लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम पूर्व नगर कोतवाल को निलंबित करने के आदेश दिए थे। उधर, पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश
ने बताया कि आदेश की जानकारी नहीं थी। हालांकि पूर्व नगर कोतवाल को शनिवार शाम निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जिले के कई एसओ को इधर से उधर किया गया है।