{"_id":"130-77061","slug":"Gonda-77061-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारा छापा, तोड़ीं शराब की भट्ठियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारा छापा, तोड़ीं शराब की भट्ठियां
Gonda
Updated Tue, 15 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। बलरामपुर की सीमा से सटे धानेपुर थाना क्षेत्र के त्रिभुवननगर और तेंदुआ ग्राम पंचायत के करीब डेढ़ दर्जन मजरों में शराब के अवैध कारोबार का खुलासा होने पर मौके पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी। शराब की छह भट्ठियां तोड़ी गईं और बरामद दस क्विंटल लहन को नष्ट कर दिया गया। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले शराब के कारोबारियों को उनके आने की भनक लग गई। जिससे वह सभी भाग निकले।
‘अमर उजाला’ ने सोमवार के अंक में ‘जंगल में शराब का अवैध कारोबार’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर कच्ची शराब के अवैध कारोबार का खुलासा किया था। इस पर आबकारी और पुलिस की टीम ने त्रिभुवननगर और तेंदुआ गांव से सटे जंगल में कुआनो नदी के किनारे दबिश दी। टीम ने छह भट्ठियों को नष्ट किया। दस क्विंटल बरामद लहन को भी नष्ट कर दिया गया। मौके से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए। आबकारी टीम के निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि बड़े पैमाने पर यहां शराब का कारोबार चल रहा था। दो लोगों के नाम सामने आए हैं। जिनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।