फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   कोटे का 10 बोरी गेहूं व 19 बोरी चावल पकड़ा

कोटे का 10 बोरी गेहूं व 19 बोरी चावल पकड़ा

Thu, 16 Jan 2014 05:47 AM IST
Gonda
Gonda Updated Thu, 16 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
रुपईडीह/गोंडा। कोटे का अनाज ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर खुले बाजार में बेचने ले जाते समय मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने आर्यनगर के सरयू नहर पुल के पास पकड़ लिया। वाहन पर पांच क्विंटल गेहूं व साढ़े नौ क्विंटल चावल के साथ ही धान भी मिला है, जिसकी कीमत बाजार में 26 हजार रुपये बताई जा रही है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक और उसके साथी को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले आई है। इस मामले में पूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर ने थाने पहुंच कर खाद्यान्न की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विकासखंड रुपईडीह के भैरमपुर गांव से मंगलवार की सुबह एक ट्र्रैक्टर-ट्रॉली पर कोटे का अनाज लादकर आर्यनगर बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण पुजारी, अनंतराम, हरिशंकर व जियालाल ने सरयू नहर पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया और उसकी तलाशी ली। ग्रामीणों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कोटे का 10 बोरी में पांच क्विंटल गेहूं व 19 बोरी में साढ़े नौ क्विंटल चावल मिला। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अजमेर अली व उसके साथी रियाज को हिरासत में ले लिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले आई। पूर्ति निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष कौड़िया बाबूराम यादव ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक व उसके साथी को हिरासत में ले लिया गया है। एसओ के मुताबिक चालक अजमेर अली ने बताया कि खाद्यान्न भैरमपुर के कोटेदार सतीशचंद तिवारी का है। पूर्ति निरीक्षक ओपी राना ने बताया कि पकडे़ गए खाद्यान्न की जांच की जा रही है। कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed