{"_id":"130-70308","slug":"Gonda-70308-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में दिखा तेंदुआ लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में दिखा तेंदुआ लोगों में दहशत
Gonda
Updated Fri, 29 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। चरनगहिया गांव में गुरुवार दोपहर एक तेंदुआ दिखा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह जंगल की ओर भाग गया। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। रेंजर ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। चरनगहिया निवासी मुकेश सिंह ने बताया कि गुरुवार को उन्होंने गांव के एक खेत में तेंदुआ देखा। इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। गांव वालों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। मौके पर पहुंचे वन यूनिट तुलसीपुर के रेंजर एसके त्रिपाठी ने पग चिह्नों का मिलान कराया तो पता चला कि वह तेंदुआ ही था। रेंजर ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। उधर, इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन