{"_id":"130-70307","slug":"Gonda-70307-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल ने काटा तार, 30 घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल ने काटा तार, 30 घरों की बिजली गुल
Gonda
Updated Fri, 29 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। विष्णुपुरी कॉलोनी में रह रहे एक लेखपाल की मनमानी से 30 घरों की बुधवार रात बिजली गुल हो गई। बगैर पावर कॉर्पोरेशन को सूचित किए लेखपाल ने घर के ऊपर से गुजरी एलटी लाइन बुधवार रात काट दी। गुरुवार शाम तार जुड़वाकर आपूर्ति बहाल की गई। उधर, लेखपाल का कहना है कि उन्होंने कई बार इस संबंध में पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों को पत्र देकर तार हटवाने की मांग की थी। उनका आरोप है मामले की सुनवाई नहीं हुई।
गोंडा की करनैलगंज तहसील में तैनात लेखपाल बालमुकुंद का विष्णुपुरी कॉलोनी में घर है। उनके घर के ऊपर से एक एलटी लाइन गई हुई है। जब विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही थी उस समय बुधवार रात बगैर पावर कॉर्पोरेशन को सूचित किए लेखपाल ने उसे काट दिया। इससे 30 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई। दिन में भी इन लोगों को बिजली की आपूर्ति नहीं हो सकी। देरशाम पुलिस ने अपनी मौजूदगी में बिजली के तारों को जुड़वाया। उसके बाद आपूर्ति बहाल हुई।