{"_id":"130-70264","slug":"Gonda-70264-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने किशोर को रौंदा, तोड़फोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस ने किशोर को रौंदा, तोड़फोड़
Gonda
Updated Thu, 28 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। तेज रफ्तार प्राइवेट सवारी बस ने बुधवार दोपहर साइकिल सवार किशोर को रौंद दिया। इससे नाराज लोगों ने बस में तोड़फोड़ की। चालक भाग निकला। किशोर को सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया गया है।
राजाजोत गांव निवासी शहजाद (16) बुधवार दोपहर साइकिल से उतरौला जा रहा था। उतरौला कोतवाली क्षेत्र स्थित सादुल्लाहनगर मार्ग पर बदलपुर तिराहे के पास तेज रफ्तार प्राइवेट सवारी बस ने शहजाद को रौंद दिया। आसपास के लोगों ने पीछा कर बस को रोक लिया। इस बीच ड्राइवर भाग निकला। नाराज लोगों ने बस में तोड़फोड़ की। पुलिस ने लोगाें को समझाकर मामला शांत कराया। घायल शहजाद को सीएचसी उतरौला पहुंचाया गया। उधर, कोतवाल भरतलाल यादव ने बताया कि बस मालिक तथा चालक की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।