फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   30 तक चीनी मिलें न चलीं तो कार्रवाई

30 तक चीनी मिलें न चलीं तो कार्रवाई

Wed, 27 Nov 2013 05:42 AM IST
Gonda
Gonda Updated Wed, 27 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। गन्ना विभाग ने पेराई शुरू करने के लिए चीनी मिलों को 30 नवंबर तक की मोहलत दी है। गन्ना किसानाें की समस्याएं व उनके बढ़ते आक्र ोश को देखते हुए जिला गन्ना अधिकारी ने चीनी मिलों के अधिकारियों को चीनी मिल चालू कर गन्ना पेराई जल्द शुरू करने के लिए सख्त निर्देश जारी किया है। उन्होंने मिलों को चेतावनी दी है कि 30 नवंबर के बाद पेराई शुरू न करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 1.20 लाख गन्ना किसानों ने 70 हजार हेक्टेयर में गन्ना की बोआई कर रखी है। जबकि किसानों का मिलों पर पिछले साल का करीब 80 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। जिला गन्ना अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने सभी चीनी मिलों के अधिकारियों को चीनी मिल चालू करने के लिए कड़ा पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि चीनी मिलों पर पुराना गन्ना मूल्य बकाया है। उनका गन्ना भी नहीं बिक रहा है। इन मुद्दों को लेकर किसानों में रोष है। इससे कानून व्यवस्था बिगड़ने का भी खतरा है। ऐसे में सभी मिल अधिकारी अपने चीनी मिल मालिकों से बात कर चीनी मिल चालू करना तय कर लें। 30 नवंबर तक पेराई शुरू न करने वाली चीनी मिलों व जिम्मेदारों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस बाबत जिला गन्ना अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि चीनी मिलों को जल्द चालू कराया जाएगा। वहीं इससे पहले 14 नवंबर को जिला अधिकारी डॉ. रोशन जैकब भी पेराई के लिए चीनी मिलों को कडेेेेेे़ निर्देश दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed