{"_id":"130-70216","slug":"Gonda-70216-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम न्यायालय के विरोध में उतरे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम न्यायालय के विरोध में उतरे अधिवक्ता
Gonda
Updated Wed, 27 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कचहरी परिसर में जुलूस निकाल कर कर्नलगंज में ग्राम न्यायालय की स्थापना का जमकर विरोध किया। वकीलों ने मांग की कि ग्राम न्यायालय का गठन न किया जाए।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह व दिनेश कुमार मौर्य की अगुवाई में वकीलों ने जुलूस निकाला। अधिवक्ताओं ने कहा कि कर्नलगंज तहसील में ग्राम न्यायालय स्थापित करने का तानाबाना बुना जा रहा है, जबकि कर्नलगंज गोंडा मुख्यालय से मात्र 27 किलोमीटर दूर है। ग्राम न्यायालय स्थापित करने का मानक 30 किलोमीटर दूरी है। ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर जुलूस निकाला तथा जिला न्यायाधीश व सिटी मजिस्ट्रेट आनंद स्वरूप को ज्ञापन सौंपा। वकीलों को सिविल बार के अध्यक्ष राम करन मिश्र व मंत्री शाहिद रजा ने संबोधित किया। जुलूस में अधिवक्ता चित्रगुप्त सहाय, संगमलाल सिंह, ज्ञान चंद्र श्रीवास्तव, राम बुझारत द्विवेदी, रवि प्रकाश पांडेय, बसंत शुक्ल, मोहम्मद शोएब, महाराज कुमार श्रीवास्तव, गनेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। उधर, बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता संघों की बैठक हुई, जिसमें आंदोलन के दौरान जांच कमेटी बनाई गई। इसमें इकबाल बहादुर श्रीवास्तव, राम बुझारत द्विवेदी, रबी पांडेय, सतीश पांडेय, माधवराज मिश्र, मनोज सिंह, जमील अहमद, संजय श्रीवास्तव, सुशील सिंह व ओमप्रकाश सोनकर को दायित्व सौंपा गया कि वे हड़ताल के दौरान काम करने वाले वकीलों के संबंध में जानकारी दें।