फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   परसपुर बाजार को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा

परसपुर बाजार को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा

Wed, 27 Nov 2013 05:42 AM IST
Gonda
Gonda Updated Wed, 27 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर बाजार के 25 हजार लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब यहां के लोगों को शहर जैसी बुनियादी सुविधाओं पानी, बिजली आदि के लिए तरसना नहीं पडे़गा। शासन ने परसपुर को नगर पंचायत बनाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। विशेष सचिव ने डीएम को पत्र भेजकर परसपुर को नगर पंचायत घोषित करने के प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस पर जिला प्रशासन प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन

करनैलगंज तहसील की परसपुर बाजार को ग्राम पंचायत का दर्जा प्राप्त है। अब परसपुर एक बडे़ बाजार का रूप ले चुका है। लेकिन यहां के लोगों को शहर जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। 2005 में सूबे में राज्यमंत्री बाढ़ एवं सिंचाई रहे क्षेत्रीय विधायक योगेश प्रताप सिंह ने तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से परसपुर को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की थी, जिस पर कार्रवाई शुुरू हुई थी। परसपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिलता, इससे पहले ही 2007 में सत्ता परिवर्तन हो गया। इसके बाद परसपुर को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश के विशेष सचिव श्रीप्रकाश सिंह ने हाल ही में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर करनैलगंज तहसील की परसपुर बाजार को नगर पंचायत बनाने के लिए निर्धारित मानकों पर प्रस्ताव ग्राम सभा की सहमति के साथ उपलब्ध कराने को कहा है। डीएम डॉ. रोशन जैकब ने मामले में कार्रवाई का निर्देश एडीएम को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
परसपुर को नगर पंचायत बनाने के लिए शासन ने प्रस्ताव मांगा है। इसके लिए डीपीआरओ, एसडीएम करनैलगंज व बीडीओ परसपुर को निर्धारित बिंदुओं पर प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा गया है।

- अंजनी कुमार सिंह, एडीएम गोंडा

इनसेट
परसपुर के लोगों को नगर पंचायत के रुप में मिलेगा नये वर्ष का तोहफा
परसपुर एक बड़ी बाजार का रूप ले चुका है। यहां शहर जैसा वातावरण तो है, लेकिन लोगों को शहर जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही है। मुख्यमंत्री से परसपुर बाजार कोे नगर पंचायत बनाने के लिए मांग की गई थी। इस पर जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा गया है।
योगेश प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed